Desktop Image
Mobile Image
सेटअप करने में लगेंगे सिर्फ
2 मिनट
चरण 1
लर्निंग के माध्यम से 10 बटन सेट किए जा सकते हैं
चरण 2
dishtv universal remote को समतल जगह पर रखें. अपने टीवी रिमोट को यूनिवर्सल रिमोट के सामने ऐसे रखें कि दोनों की एलईडी लाइटें सीधे एक-दूसरे की तरफ हों. दोनों रिमोट के बीच की दूरी 5cm होनी चाहिए.
चरण 3
दोनों रिमोट के सामने के हिस्से को उल्टा करके किसी समतल जगह पर रखें (लगभग 3 सेमी की दूरी पर). जिस भी 'की' का फंक्शन आपको लर्न करना है उसे दबाएं, जैसे पावर की, इसके बाद एलईडी एक बार फ्लैश होगी और चलती रहेगी. अब टीवी की पावर को चालू करें, अगर लर्निंग सफल हो जाएगी, तो एलईडी दो बार फ्लैश होगी और चलती रहेगी. अगर यह लर्निंग पूरी नहीं हुई होगी, तो एलईडी चार बार फ्लैश होगी. आप दूसरी कीज़ की लर्निंग के लिए भी ये चरण दोहरा सकते हैं.
चरण 4
सभी बटनों की लर्निंग पूरी होने के बाद, टीवी के पावर बटन को 5 सेकंड के लिए दबाकर रखें. एलइडी धीरे-धीरे 3 बार फ्लैश होगी (जो कि लर्निंग का संकेत है), जो यह दर्शाता है कि यह लर्निंग मोड से बाहर निकल रहा है और लर्न किए गए कोड को सेव किया जा रहा है. अगर 10 सेकंड के भीतर लर्निंग का कोई संकेत नहीं मिलता, तो सिस्टम ऑटोमैटिक रूप से लर्निंग की स्थिति से बाहर निकल जाता है.
चरण 5
अगर आप प्रोसेस के दौरान लर्निंग मोड से बाहर निकलना चाहते हैं, तो 5 सेकेंड के लिए टीवी बटन को दबाकर रखें, इससे एलईडी लाइट तीन बार फ्लैश करेगी और लर्निंग कोड सेव होने के बाद आप धीरे-धीरे लर्निंग की स्थिति से बाहर निकल जाएंगे